संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बंगलौर में मेहनत-मजदूरी करके बेटी की मांग सजाने के लिए तिनका-तिनका इकट्ठा किया। होली के अगले दिन शादी की तिथि तय की। घर में शादी की धूम मची थी, नाते-रिश्तेदार भी जुटे थे,लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले ही दुल्हन बिना घर पर कुछ बताए ही कहीं चली गई। इधर घर से अचानक दुल्हन के लापता होने से घर वाले सकते में आ गए और ढूंढ़ने में जुट गए। इधर अचानक गांव के एक युवक के भी लापता होने की वजह से उसके ऊपर बेटी को भगाने का शक गहराया तो पीड़ित पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी पांच मार्च को होनी तय थी। उसके घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन के लिए जेवरात, कपड़े और खाने-पीने के सामान आदि की खरीदारी हो चुकी थी। नाते-रिश्तेदार भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.