हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। पिछले दिनों शादी के तीन दिन बाद ही जेवर व नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन व उसके प्रेमी के खिलाफ पति ने तहरीर कोतवाली सदर में दी थी। अब दुल्हन के सामने न आने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुल्हन व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर के नाई का नगला निवासी सुनील पुत्र हेतराम की शादी 21 फरवरी को क्षेत्र के परसारा गांव निवासी धर्मेंद्र की 20 वर्षीय बेटी मोनिका से हुई थी। 22 फरवरी को सुनील अपनी दुल्हन को धूमधाम से विदा कर अपने घर लेकर आया। सुनील ने तब बताया कि सुहागरात पर जब वह मोनिका के पास गया, तो उसने उसे छूने से मना कर दिया और बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। जब सुनील ने उसे समझाने की कोशिश की, तो मोनिका ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया और दूर रहने की धमकी दी। डर के मारे सुनील रात भर कमरे में अलग सोया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.