नई दिल्ली, मार्च 9 -- UP News: यूपी के देवरिया जिले के भागलपुर कस्बा से सोमवार को निकली एक अनोखी बारात ने पुराने दिनों की याद दिला दी। डोली में दूल्हे राजा निकले तो बैलगाड़ी व ई-रिक्शा में सवार होकर बाराती चल दिए। इस अनोखी बारात को देखने के लिए कई गांवों के लोग पहुंचे और बारात के साथ वीडियो बनाने के साथ ही सेल्फी भी ली। संस्कृति और रिवाजों से जोड़ने के इस प्रयास को हर किसी ने सराहा। भागलपुर कस्बा के रहने वाले पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव ने अपने बेटे अभिषेक यादव की शादी सलेमपुर विकास खंड के ग्राम चांदपलिया के रहने वाले अवधेश यादव की बेटी निशा यादव से तय की है। सोमवार को जब बारात चांदपलिया के लिए निकली तो बारात देखने को लोग उमड़ पड़े। बारात ही कुछ ऐसी थी कि लोगों को कई दशक पूर्व की याद दिला दी। दूल्हा बने अभिषेक यादव डोली से निकले। चार कहांर ...