संवाददाता, अप्रैल 29 -- UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम नीम खेरिया में हाथों पर मेहंदी लगाए दुल्हन बारात के इंतजार में सारी रात बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आने से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वर पक्ष से संपर्क किया गया। पता चला कि दूल्हा घर छोड़कर रिश्तेदारी की किसी लड़की के साथ भाग गया था। ऐसे में कन्या पक्ष ने सोमवार देर रात वर पक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। दोनों पक्षों में खर्चे के लेनदेन के बाद समझौते की बात चल रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉबी कुमार पुत्र गया प्रसाद ने अपने बेटी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद की अंबे नगर कॉलोनी निवासी जगजीवन राम के पुत्र पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। 27 अप्रैल को बारात आनी थी। सोमवार शाम 5 बजे लड़का पक्ष की ओर से दुल्हन का लहंगा ले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.