संभल, दिसम्बर 1 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा गुन्नौर क्षेत्र का दूल्हा थाना राजपुरा निवासी अपनी दुल्हन के इंतजार में घंटों बैठा रहा, लेकिन दुल्हन पक्ष से कोई भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा। जानकारी करने पर लड़की के पिता ने पहले बाहर होने की बात कही, बाद में बताया कि बेटी कहीं चली गई है। दूल्हे ने आरोप लगाया है कि दुल्हन पक्ष ने शादी की तैयारियों के नाम पर सोने व चांदी के जेवर समेत खरीदारी करने को डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए थे। पूरे मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.