दरभंगा, मार्च 14 -- सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिगांव में 11 मार्च की शाम सज धज कर मंगल गान गाने रही महिलाएं मोरो गांव से दूल्हे के संग आ रही बारात का इंतजार कर रही थी। बाजे गाजे के साथ नाचते झूमते हुए बारातियों की झुंड दूल्हे के साथ जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची। ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। पंडाल में बैठे बारातियों को चाय नाश्ता एवं तरह-तरह की मिठाई से स्वागत किया गया। इधर बारातियों को खाना खिलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। उधर दूल्हे को शादी के लिए आंगन में बने मंडप पर ले जाया गया। अभी शादी की रस्म चल ही रही थी कि किसी रिश्तेदार ने मौके पर पहुंच कर अफवाह फैला दिया कि इस लड़के की शादी पूर्व में राजस्थान में हो चुकी है। इतना सुनते ही लड़की ने शादी से मना कर दिया। इधर बारात खाना खाकर दरवाजे पर बैठे ही थे कि शादी रुकने की जानकारी मिलत...