फतेहपुर, फरवरी 25 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मऊदेव स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। गेस्ट हाउस के गेट पर बाइक खड़ी होने को लेकर वर और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। दुल्हन के चाचा की दूल्हे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक दूल्हे पक्ष के लोग दूल्हे सहित मौके से भाग गए। देर रात पंचायत के बाद दूसरे गेस्ट हाउस में पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई और दुल्हन की विदाई हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की बारात मंगलवार को थाना क्षेत्र के मधियाखेड़ा से मऊदेव स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। बारात पहुंचते ही अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए। गेस्ट हाउस के मुख्य गेट के सामने कुछ लोगों की बाइक खड़ी थी, दूल्हे की ...