सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।शादी विवाह में गैस सिलेंडर की किल्लत झेल रहे लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है। शादी विवाह के लिए दुल्हन के ड्रेस से लेकर अन्य कपड़े तक महंगे हो गए है। वहीं दुल्हन के श्रंगार में लगने वाले समान एवं प्लास्टिक फुल की जयमाला आदि भी महंगे हो गए है। कपड़ा दुकान संचालक ने बताया कि वर्तमान में कपड़ो में लगभग पांच प्रतिशत मुल्य में वृद्धि हुई है। वहीं कॉस्मेटिक दुकान संचालकों ने बताया कि श्रंगार के समानो में लगभग दस प्रतिशत और प्लास्टिक के समानो में 20 से 25 प्रतिशत मुल्य वृद्धि हुई है। आम लोगों ने बढ़ती महंगाई के बीच सरकार से राहत की उम्मीद लगाई है। फिलहाल राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...