हाथरस, अप्रैल 22 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोनई में दुल्हन की विदाई के समय कार मांगने को लेकर हंगामा हो गया। हालांकि, बाद में दुल्हन की विदाई हो गई। गांव बोनई निवासी लड़की के पिता ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी बेटी की बरात सासनी क्षेत्र से आई थी। बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। पीड़ित के अनुसार शादी में लड़के पक्ष की मांग के अनुसार 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, बाइक और गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया। आरोप है कि 20 अप्रैल को विदाई के समय दूल्हा पक्ष के भाई और जीजा ने कार की मांग कर दी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित पीड़ित पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। इस पर कुछ देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि, बाद में दुल्हन की विदाई कर दी ...