मिर्जापुर, जून 29 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नदगहना गांव में सोमवार को खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। नई नवेली दुल्हन की विदाई कराने के लिए युवक को ससुराल जाना था लेकिन उसकी अर्थी उठाई गई। जहरीले जंतु के डंसने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, कोहरामविवाह की तैयारी गांव निवासी अजीत कुमार (22) का विवाह 19 जून को हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने मायके मथुरापुर चली गई थी। सोमवार को दोंगा की रस्म में अजीत को ससुराल जाकर पत्नी की विदाई करानी थी। घर में रिश्तेदार जुटे थे और तैयारियां चल रही थीं। रविवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण अजीत चारपाई से उतरकर जमीन पर सो गया। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उ...