कानपुर, दिसम्बर 8 -- दुल्हन की तरह सजी युवती का हाईवे पर बुलेट दौड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 24 सेकेंड का है। बताया जा रहा है कि वीडियो कानपुर प्रयागराज हाईवे का है। हाईवे पर फिल्मी गानों की धुन के बीच युवती बुलेट दौड़ा रही है। उसके पीछे स्कूटी से दो अन्य युवतियां व एक बाइक से दो किशोर चल रहे हैं। बाइक में पीछे बैठा किशोर उल्टा बैठकर बुलेट चला रही युवती का वीडियो भी बना रहा था। वहीं सरसौल के कुछ लोगों ने बताया युवती नर्वल क्षेत्र की रहने वाली है। किसी ब्यूटी कंपनी के लिए मेकओवर शूट कर रही थी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवती की जानकारी जुटाई जा रही है। बुलेट नंबर से जानकारी की जा रही है। अभी पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.