हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शादी सीजन से पहले बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। इसकी वजह है अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से बाजार में मंदी का आना। जिसका असर शादियों के सीजन शुरू होने से पहले ही बाजार में दिखने लगा है। स्वर्ण लाल एण्ड संस के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि दुल्हन का लहंगा जो पिछले साल चार रुपये से शुरू था, उसकी कीमत बढ़कर छह हजार से अधिक पहुंच गई है। इसी प्रकार दूल्हे का चार हजार से शुरू होने वाली शेरवानी अब पांच हजार रुपये के करीब है। बताया कि युद्ध के चलते कपड़ों में पांच से दस प्रतिशत दाम बढे हैं। सूत और कपास जैसे मुख्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी ने उत्पादन लागत बढ़ा दी है। प्लास्टिक के दाम बढ़ने से पैकेजिंग लगत भी बढ़ गयी है।सिंथेटिक फाइबर की कीमतों में भी उछालकालाढूंगी रोड स्थित मोदी धागे की...