बाराबंकी, फरवरी 6 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के दुल्हदेपुर में 9 से 18 फरवरी तक एक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें 10 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसपी ने जायजा लिया। दुल्हदेपुर कुटी हड़ाहा स्थित श्री रामजानकी मंदिर बजरंग व्यायामशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका आयोजन अनंत विभूषित परम पूज्य हिन्द केशरी श्री सद्गुरूदेव ब्रह्मलीन पहलवान महंत श्री श्री 1008 हरिशंकर दास जी महाराज की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दुल्हदेपुर कुटी का दौरा भी किया। उन्होंने हेलीपैड, बैरिकेडिंग, पार्...