बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत। कोताना गांव में होली खेलने को खूनी संघर्ष हो गया था,जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। कोताना गांव में होली खेलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने बालकिशोर के घर पर पहुंचकर परिवार के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था जिसमें रवि, विकास, रोहित, संजीव, पूनम घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने बालकिशोर की तहरीर पर छोटू, सूरज, अरूण, अजय, प्रदीप, अंकित व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.