मधुबनी, दिसम्बर 17 -- जयनगर,एक संवाददाता। दुल्लीपट्टी के कुआढ़ रास्ते के वार्ड न. 6 में ट्रेक्टर की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। जिसकी पहचान 24 वर्षीय अमोद मंडल के रूप में हुयी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नही मिला है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनो पक्षो में समझौता होने की बात बतायी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...