रांची, मई 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने से पहले मां दिऊड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद थाना पहुंचकर उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। थाना परिसर में प्रवीन कुमार मोदी ने गुलदस्ता भेंट कर नये थाना प्रभारी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद दुलाल कुमार महतो ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने और पुलिस-जनसंपर्क मजबूत करने की बात कही। यह भी पढ़ें- मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- सदर थाना प्रभारी के रूप में हीरालाल महतो पदभार ग्रहण किये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...