चंदौली, मार्च 7 -- दुलहीपुर। पीडीडीयू नगर के गोधना से लेकर पड़ाव होते हुए रामनगर तक सिक्स और फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक लगभग काम पूरा होने के कगार पर है। वहीं दुलहीपुर के पास अभी काम बाकी है। वहां सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे उड़ती धूल और जगह-जगह गड्ढे से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है की धीमी गति से काम चलने के कारण उड़ती धूल से घरों और दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। खोदाई के चलते ग्राहक भी दुकान पर नहीं आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...