नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति को लेकर भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय समझौता होने के आसार हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा के मद्देनजर इस समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व में चीन के साथ हुई बातचीत में चीन ने भारत को दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति का भरोसा दिलाया था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था। चीन ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात को लेकर एक मजबूत नियामक तंत्र बनाया है, जिसके लिए लाइसेंसिंग प्रणाली आवाश्यक है। सूत्रों का कहना है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में इस समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- रात गई पर बात नहीं! PNB जाली नोट म...