रामगढ़, मई 27 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के आदेशानुसार भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को दुलमी प्रखंड कार्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ खोला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्याऊ एक ऐसा सार्वजनिक स्थान या व्यवस्था है, जहां राहगीरों और प्यासे लोगों को मुफ्त में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। इसे पनशाला भी कहा जाता है, प्याऊ का उद्देश्य गर्मियों के मौसम में धूप और गर्मी से बेहाल यात्रियों, राहगीरों और जरूरतमंदों की प्यास बुझाना है। मौके पर प्रधान लिपिक मोहन दास, जितेश्वर कुमार, पशुपालन पदाधिकारी, प्रेम कुमार, कैलाश कुमार, टिंकू नायक, सुरेश मुंडा, देवकीनंदन महतो, बासुदेव महतो, देवधारी महतो, रंजीत कुमार, अर्जुन महतो, धनुधारी महतो सहित दर्जनों शामिल थे। ...