दुलमी झामुमो प्रखंड कार्यालय में पंचायत बूथ स्तरीय सम्मेलन
रामगढ़, मई 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड कार्यालय दुलमी में शुक्रवार को पंचायत बूथ स्तरीय सम्मेलन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोगता व संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष तबीब अंसारी ने किया। बैठक में झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू के निर्देशानुसार पार्टी के संयोजक मंडली के सदस्यगण संतोष साहू व मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश हांसदा शामिल हुए। बैठक के दौरान एसआईआर को लेकर बीएलए बनाने के लिए बूथ समिति का गठन, संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श और जन समस्या को लेकर आंदोलन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सतीश मुंडा, गुड़िया देवी, आशा देवी, राजकिशोर बेदिया, सकलदेव करमाली, राजकुमार, प्यारी पहान, कृष्णा मुंडा, बलराम मुंडा, नागेंद्र महली, मनोज मुंडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.