रांची, मार्च 31 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवाहातू पंचायत के दुलमी गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के इस उत्पात से किसानों को भरी नुकसान हुआ है। बांस वन से निकल कर हाथियों के झुंड ने दुलमी गांव के सुधीर प्रसाद और राकेश कोइरी के पोल्ट्री फॉर्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इन दोनों को दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही हाथियों ने दर्जनों किसानों के 10 एकड़ में लगी सब्जी की फसल को रौंद दिया। किसानों ने हाथियों को भगाने के साथ मुआवजा की भी मांग की है। एक दो माह से हाथियों के झुंड ने दुलमी गांव में उत्पात मचा रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...