रामगढ़, मार्च 22 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड अंतर्गत बोंगासौरी के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 मारुति नंदन सप्त दिवसीय ज्ञान महायज्ञ सह मानस पाठ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ में अतिथि रूप में पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश जिप सदस्य प्रीति दीवान व मुखिया राजीव मेहता ने कलश यात्रियों को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा हनुमान मंदिर से भैरवी जलाशय तक गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं और कन्या पीला वस्त्र पहनकर सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों के साथ श्रद्धालु कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञस्थल पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार यज्ञाचार्य बालेश्वर पांडेय, आचार्य सूरज पां...