हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के दुलमाहा पंचायत के पूर्व मुखिया बेलाल अहमद के पिता मो इस्लाम मियां और माता हमिला खातून दोनों मक्का जाने के लिए अपने घर से रवाना हुए। हज जाने के पूर्व दोनों से यात्रियों से मिलने वालों की हुजूम उमड़ पड़ी। लोगों ने दोनों हज यात्रियों से कहा कि वे काबा जाकर गांव पंचायत के लोगों और देश के लिए दुआ खैर करेंगे। हज यात्रियों को मक्का के लिए विदा करने वालों में बरही के प्रमुख मनोज रजक ,अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम, पूर्व मुखिया शराफत अली, राकेश कुमार, अख्तर अली, अकरम अली, इरफान अली और दुलमाहा पंचायत के ग्रामीण शामिल थे। यह भी पढ़ें- सेरेगाड़ा से 6 आज़मीन-ए-हज रवाना, दुआओं के साथ दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.