बुलंदशहर, जून 22 -- औरंगाबाद में मोहर्रम पर्व के अवसर पर चांद की पांच तारीख होने पर रविवार को( जुलजनाह )दुलदुल घोड़े का विशाल जुलूस निकाला गया।जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।मोहल्ला सादात स्थित खामनेई चौक बड़ वाले इमामबाड़े से दुलदुल घोड़े का जुलूस शुरू हुआ। कार्यक्रम संयोजक शाहिद नकवी ने पहला मरसिया पढ़कर जुलूस की शुरुआत की।जुलूस में शामिल शिया समुदाय के लोग शोक के प्रति नंगे पैर काले वस्त्र धारण करते हुए इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए चल रहे थे।श्रद्धालुओं ने दुलदुल घोड़े को चने की दाल और जलेबी खिलाई।जुलूस सदर बाजार,कसाईबाड़ा,स्याना सिकंदरा, गुलावठी,नई बस्ती होता हुआ इमामबाड़े में पहुंचकर संपन्न हुआ।जिसके यह भी पढ़ें- मोहर्रम की पांच तारीख को मातमी जुलूस निकाला बाद तवरूफ का वितरण किया गया। जुलूस में हसनैन अब्बास नकवी, शाहिद नकव...