बलिया, जनवरी 6 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा में पहले की तरह शिक्षण कार्य और एनसीसी परेड आदि दुर्व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को दोपहर में आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनकी प्रधानाचार्य से नोंक झोंक भी हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एसडीएम ने घंटों प्रयास के बाद छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत कराया। कालेज में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह पहले छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को पत्रक दिया था। इसमें शिक्षण कार्य बाधित रहने, प्रधानाचार्य द्वारा अध्यापन कार्य नहीं करने, शिक्षकों के बीच सामंजस्य का वातावरण नहीं रहने, विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने आदि का आरोप लगाते हुए समस्याओं का समाधान की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.