चंदौली, मार्च 31 -- चंदौली, संवाददाता। जिला अस्पताल में बीमार मां का इलाज कराने के लिए गए अधिवक्ता और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के बीच मंगलवार को पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गए और जमकर बवाल काटा। नाराज अधिवक्ता संबंधित सुरक्षा कर्मी को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके की नजाकत को देखते हुए आकस्मिक चिकित्सा ड्यूटी पर तैनात चिकित्कों के हस्तक्षेप के बाद संबंधित गार्ड के माफी मांगने पर आक्रोशित अधिवक्ता शांत हुए।अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार बिंद अपनी मां को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है क...