मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- बचत खाते से रकम के काटे जाने के बाद बैंक शाखा में पहुंचे किसान ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।दुर्व्यवहार व अनुमति के बिना खाते से राशि कटने से नाराज हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैंक शाखा के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते हुए तुरन्त समस्या के समाधान की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के गाव मोरना में मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा पर शुक्रवार की दोपहर दर्जनों भाकियू टिकैत कार्यकर्ता बैंक शाखा के बाहर धरने पर बैठ गए ब्लॉक् अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि भोकरहेड़ी निवासी किसान सतीश व अरविंद भाईयो का एक संयुक्त खाता पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में है। दोनो भाईयो ने बैंक से क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया हुआ है। शाखा में ही एक अन्य खाता संयुक्त खाता सतीश व उनके पिता स्व. महेन्द्र ...