दुर्लभ कैंसर से पीड़ित मासूम को मिली नई जिंदगी
पटना, जून 11 -- मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली नई दिल्ली के डॉक्टरों ने दुर्लभ सॉफ्ट टिश्यू कैंसर से पीड़ित बिहार के 3 वर्षीय बच्चे की जटिल लिम्ब साल्वेज सर्जरी कर उसका बायां हाथ कटने से बचा लिया। डॉ. विवेक वर्मा और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया तथा हाथ की नसों और रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रखा। इससे बच्चे के हाथ की कार्यक्षमता भी सुरक्षित हो गई। डॉ. विवेक ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार के रूपेश कुमार अहलावत को एम्ब्रायोनल रैब्डोमायोसरकोमा नामक दुर्लभ कैंसर था। कई दौर की कीमोथेरेपी के बावजूद ट्यूमर समाप्त नहीं हुआ तब सर्जरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.