प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। खरीफ-2026 की फसल उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को नई कृषि रणनीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एमपी हॉल में वाराणसी, विंध्याचल एवं प्रयागराज मंडल की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मोटे अनाज बोने पर जोर दिया। कहा कि सरकार आठ हजार रुपए प्रति कुंटल में ढैंचा खरीदेगी। कृषि मंत्री ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सबसे अधिक किसानों वाला देश दलहन के लिए विदेशों पर निर्भर है। जबकि की पहले हम अधिक मात्रा में मोटे अनाज पैदा करते थे。 यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह- किसानों से बातचीतकृषि मंत्री की सलाह उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 जून से खेती बचाओ अभियान शुरू ...