मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- कन्नौज से अलीगढ़ के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और प्राकृतिक गैसों की खोज होगी। पेट्रोलियम पदार्थों और गैसों की खोज के लिए इस इलाके को चिह्नित किया गया है। चिह्नित इलाके में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को ऑयल इंडिया कार्पोरेशन के अधिकारियों के नेतृत्व में दुर्जनपुर इलाके में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज के लिए सर्वे का काम कराया गया। दर्जनों मजदूर सर्वे के कामों को करने पहुंचे तो स्थानीय लोगों में कौतूहल पैदा हो गया। ऑयल इंडिया कार्पोरेशन के इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि कन्नौज के फगुआ भट्ठा से अलीगढ़ के सासनी तक 230 किलोमीटर के एरिया में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। कन्नौज जनपद के इलाके में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब मैनपुरी के बेवर ब्लाक क्षेत्र के ग्...