सहरसा, अगस्त 31 -- सहरसा। ट्रेन दुर्घटना स्थल आसपास जांच समिति के लिए जगह चिन्हित होंगे। इस तरह की व्यवस्था का उद्देश्य उपलब्ध साक्ष्यों की शीघ्र जांच, गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय से पूछताछ और जांच समिति के सभी सदस्य समन्वय के साथ काम करें उसको लेकर किया गया है। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक संरक्षा उपिंदर सिंध ने पूर्व मध्य रेल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इसका शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए कहा है। जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि कई ट्रेन दुर्घटना जांच मामले में विभागीय जांच निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा नहीं होता मिला है, जो गंभीर है। रेलवे में दुर्घटनाओं से संबंधित विभागीय जांच निर्धारित समय के अंदर पूरी होनी चाहिए। सबसे जरूरी है कि दुर्घटना के तुरंत बाद दुर्घटनास्थल आसपास एक...