जहानाबाद, फरवरी 27 -- सड़क सुरक्षा के संबंधित बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश सड़क पर रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्ट्रीट लाइट की होगी समुचित व्यवस्था अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस एवं पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य र...