भभुआ, दिसम्बर 31 -- डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीटीओ को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश ब्लैक स्पॉट की दोबारा जांच करने व गुड सेमेरिटन को सम्मान देने का लिया गया निर्णय पेज चार भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता शामिल हुए। बैठक में डीएम ने पूर्व में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) का भौतिक पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुधारात्मक उपायों के बावजूद यदि दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो उनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाए। पिछले एक वर्ष के दुर्घटना डेटा के आधा...