सीतापुर, जून 30 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए कि दुर्घटना रोकने के लिए सड़कों पर चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाए जाएं। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य जल्द पूरे किये जाएं। साथ ही उन्होंने सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी बोर्ड लगाने, यातायात नियमों का अनुपालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने राहगीर योजना की भी समीक्षा की, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने वाले मददगार नागरिकों को योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन दिए जाने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्...