जमशेदपुर, अगस्त 23 -- किसी दुर्घटना या गंभीर स्थिति में रेल कर्मचारी उम्मीद कार्ड के माध्यम से किसी बड़े अस्पताल में इलाज कर सकते हैं। आपात स्थिति में कर्मचारी को रेलवे अस्पताल से रेफर करने का इंतजार नहीं करना होगा। मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे की स्थाई वार्ता के दौरान रेलवे बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है। यह आदेश वर्तमान कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों पर भी लागू होगा। मेंस कांग्रेस संयोजक ने बताया कि आदेश पुराना है, लेकिन पूरी तरह लागू नहीं होता था। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के नेताओं ने दिल्ली में सी वार्ता के समक्ष कर्मचारियों की इस समस्या को उठाया था। यह भी पढ़ें- ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले जहांगीर हक शशि रंजन मिश्रा ने बताया कि सिर्फ इलाज ही नहीं...