बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता नगर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में रविवार की दोपहर कार सीखने के दौरान ठोकर लगने से नौ वर्षीय सागर कुमार की हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया वार्ड 31 निवासी सागर के पिता सिकंदर राम की शिकायत पर यातायात थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि दिलशेद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल बस स्टैंड के सामने रहता है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विदित हो कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में कार सीखने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई थी। कॉलेज परिसर में खेल रहे सागर कुमार को कार से ठोकर लग गई। जिससे उसकी मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.