कन्नौज, अप्रैल 24 -- पिछले दिनों तालग्राम रोड पर भावलपुर चौराहे के पास कोयला लदा ट्रक पलट गया था। जिसके नीचे एक छात्रा व एक दुकानदार की दबकर मौत हो गई थी। जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे। सरकार ने दोनों मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अर्चना पाण्डेय ने मृतक छात्रा अंशिका बाथम पुत्री राजू बाथम के गांव दुर्गा नगला बेहटा खास स्थित उसके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शासन द्वारा स्वीकृत दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा। विधायक ने बताया कि इसी दुर्घटना में ग्राम भावलपुर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता की भी मौत हो गई थी। उनके परिजनों को भी शासन से स्वीकृति मिलते ही दो लाख रुपये की सहायता राशि की चेक प्रदान की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अभ...