सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता। बीते14 जुलाई को भदैयां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पखरौली में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा अश्विनी प्रजापति की विद्यालय के गेट सामने ई- रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र भदैया पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय और बीईओ शिवशंकर मिश्रा के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा के बाद दिवंगत छात्रा के माता-पिता को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि भदैया ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों से दिवंगत छात्रा के परिवार को सहायता राशि देने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भदैया पर शिक्षकों की ओर से एकत्रित एक लाख रुपए का चेक दिया गया। य...