मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता । ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने मंगलवार को यातायात थाना का निरीक्षण किया। मौके पर यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में हिट एंड रन मामलों के लम्बित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। चालू वित्तीय वर्ष में मुआवजा भुगतान के 11 मामले लम्बित पाए गए। इस पर डीएसपी ने लम्बित सभी मामलों का प्रस्ताव शीघ्र बना कर भेजने का निर्देश दिया ताकि मृतक के आश्रितों को मुआवजा की राशि मिल सके। ईडार पोर्टल पर अपलोड होने वाले दुर्घटना की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना की सभी घटनाएं ईडार पोर्टल पर तत्काल अपलोड करें। कुहासा को देखते हुए हाइवे पर सड़क दुर्घटना रोकने के उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.