गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा। ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव के पास स्कूटी दुर्घटना में मामी और भगिना घायल हो गए। घायलों में चेचरिया गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा की पत्नी प्रतिमा कुमारी और उसका भगिना खरडीहा गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि चेचरिया गांव में ही नीतीश अपनी मामी प्रतिमा को स्कूटी चलाने सीखा रहा था। उसी दौरान दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...