गढ़वा, मई 23 -- गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊटारी मार्ग पर बहियार गांव के पास शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर मां व पुत्र घायल हो गया। घायल अमिताभ कुमार की पत्नी सुनीता देवी और उसका पुत्र प्रियांशु कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता अपने दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ मोटरसाइकिल पर अपने परिजन के साथ रमना जा रही थी। उसी क्रम में बहियार गांव के पास चलती हुई मोटरसाइकिल से गिर गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...