गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत सोनेहारा गांव निवासी संतोष बैठा की पत्नी रानी देवी मंगलवार को पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। रानी ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ घर से नगर ऊंटारी जा रही थी। उसी क्रम में रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव के पास एक पिकअप ने धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...