गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी चंपा देवी ने अपनी सास की सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर पुलिस में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी सास भेना देवी (65) पत्नी स्व. रमाशंकर बुधवार को घर से इलाज कराने के लिए फुलवरिया चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान फूलवरिया से गोरखपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भेना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी चौरीचौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...