जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- साझेदारी में ईंट भट्ठा का संचालन करता था मृतक घटना के दिन लेन देन को लेकर हुआ था विवाद मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के जमनगंज में भट्ठा संचालक सुरेश प्रसाद यादव(62)की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका गांव के निकट ही ईट भट्ठा था। जिसका नाम लाइन ईंट भट्टा उद्योग था। शाम को भट्ठा पर ही ट्रैक्टर की ठोकर लगने से घायल हो गए थे। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया था, जहां से रेफर होने के बाद जहानाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा रात में बताया गया कि उनकी मौत हो गई है। रात में पोस्टमार्टम के लिए आग्रह किया गया था। शनिवार की सुबह परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस...