आरा, फरवरी 22 -- चरपोखरी। एक संवाददाता जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर देकुड़ा मोड़ के समीप रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव निवासी बैजनाथ सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार चरपोखरी से अपने गांव नगरांव जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर बाइक खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की ओर से इलाज के सीएचसी चरपोखरी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.