बक्सर, फरवरी 26 -- पेज तीन के लिए ----- मातम बाबा आश्रम के पास बाइक अनियंत्रित हो कर मृत नहर में गिर गई पुलिस ने बताया कि शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। दोपहर 2 बजे के करीब बासुदेवा स्थित कोकाकोला कंपनी के पास मजदूर की दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान नावानगर के कतिकनार निवासी स्व. त्रिलोकी सिंह के पुत्र संजय सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोको कोला कंपनी में एक ठेकेदार के जरिए संजय सिंह मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह काम से छूटने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी, मौनी बाबा आश्रम के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर मृत नहर में गिर गई। सिर में गंभ...