महोबा, मार्च 15 -- महोबा, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस को दी तहरीर में अतरपठा गांव निवासी जयहिंद ने बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय धर्मेद्र व भुवनेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह 17 फरवरी को बाइक से कीटनाशक दवा खरीदने के लिए जा रहे थे। पवा तिराहा के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां भाई धर्मेद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार मदन ने दुर्घटना को अंजाम दिया। पीडित ने बाइक चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित बाइक चालक मदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.