मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर के सेवानिवृत्ति दरोगा कुलदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 4 अप्रैल को उसके पिता भारत सिंह अपने गांव नगला नस्सू से फतेहपुर नत्था होकर शाम बिलारी अपनी बाइक से आ रहे थे। चंदौसी रोड स्थित अपना किला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता घायल हो गए। उन्हें टीएमयू ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली ले जाया गया। नौ अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.