गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव के बुनआडीह टोला निवासी नवल बिंद का पुत्र पांच वर्षीय प्रीतम कुमार मोटरसाइकिल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रीतम अपने घर से मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव अपने नानी के घर गया हुआ था। जहां सड़क के किनारे वह खेल रहा था। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल आया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...