हाजीपुर, मार्च 7 -- महुआ। कार दुर्घटना में पूर्व मुखिया के पुत्र की हुई दर्दनाक मौत पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और बुधवार को उनके घर पहुंच कर ढांढस बंधाया। महुआ के मीरपुर पताढ़ निवासी और पूर्व मुखिया जीवस पासवान के पुत्र 25 वर्षीय आलोक कुमार की मौत कार दुर्घटना में हो गई थी। दुर्घटना पर दुखी ललित कुमार घोष,रविंद्र कुमार, डॉ राज किशोर राय आदि ने घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने के लिए कहा। हॉर्ट अटैक से अधिवक्ता का निधन पर शोक की लहर महुआ। हार्ट अटैक से अधिवक्ता का निधन हो जाने से विधिज्ञ संघ और आम लोगों में शोक की लहर है। शुक्रवार को यहां विधिज्ञ संघ और आम लोगों के द्वारा दिवंगत अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। महुआ अनुमंडल कार...